प्रदेश कांग्रेस को मिले दो कार्यकारी अध्यक्ष, संजय अवस्थी व चंद्रशेखर की हुई ताजपोशी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस में नई नियुक्ति के साथ ही बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस में 2 वर्किंग प्रेसिडेंट की नियुक्ति की गई है।
अर्की से विधायक संजय अवस्थी और धर्मपुर से विधायक चंद्र शेखर को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
बड़ी उठापटक के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ इन दो नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा है।
दोनो ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। अब इससे जाहिर हो रहा है कि कहीं प्रतिभा सिंह को किनारे करने की कवायद को अंजाम तो नहीं दिया जा रहा। या फिर लोकसभा चुनावों में मंडी से फिर प्रतिभा सिंह का टिकट फाइनल तो नहीं। इससे पूर्व कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और हर्ष महाजन भाजपा में जा चुके हैं। अब देखना होगा नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस कितनी मजबूत हो पाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पात्र परिवार को मिलेगा उसका हक, बीपीएल सूची में नहीं होना चाहिए कोई राजनीतिक हस्तक्षेप” : मलेंद्र राजन

विधायक मलेंद्र राजन ने सुरडवां में चिह्नित 9 पंचायतो के बीपीएल परिवारों से किया संवाद, सुनी समस्याएं* एएम नाथ । इंदौरा,14 अगस्त। बीपीएल परिवारों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को जानने के लिए बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आढ़ती संगठनों के साथ बैठक कर बागवानों के हितों की रक्षा की जाए सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा :राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि उपज विपणन समिति तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
Translate »
error: Content is protected !!