शिमला के रोहडू में मर्डर : आपसी झगड़े में नेपाली ने उत्तराखंड के कमल को तेजधार हथियार से मार डाला

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला के रोहडू में आपसी झगड़े में नेपाली ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। तेजदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक बीती शाम दिला राम ग्राम अस्तानी (थाना रोहडू) के बगीचे में कमल नामक व्यक्ति उम्र 35/36 साल, जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है, बगीचे में काम करता था। उसके साथ एक नेपाली का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नेपाली ने तेजदार हथियार से कमल पर हमला किया जिससे कमल की मौत हो गई। हत्या के बाद नेपाली फरार है।
पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस थाना में सूचना पहुंचते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरों में बर्तन धोने का करती है काम : अब BJP ने MLA बनने के लिए बंगाल की आउसग्राम से दिया टिकट : कौन है कलिता माझी कौन?

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने लगी है। बीजेपी ने बंगाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
Translate »
error: Content is protected !!