प्रवासी मजदूरों व बिना पहचान पत्र वालों को कोविड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू

by

उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों को दिए लाभार्थियों की सूचियां तैयार करने के निर्देश
ऊना – जिन व्यक्तियों के पास कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोई वैध पहचान पत्र नहीं है, उन्हें भी टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में जिलाधीश ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सभी एसडीएम, सभी बीएमओ तथा सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा व डॉ निखिल शामिल हुए।
डीसी ने बैठक में कहा कि बिना पहचान पत्र वालों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए सरकार से गाइडलाइन्स आ चुकी है। जिसके तहत घुमंतु, साधुओं, जेल में रह रह कैदियों, भिखारियों, वृद्धाआश्रम में रह रहे वृद्धजनों तथा प्रवासी मजूदरों सहित बिना पहचान पत्र वाले अन्य पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र वाले 45 से अधिक तथा 18-44 वर्ष वर्ग की दो अलग-अलग लिस्ट बनाई जाए। साथ ही तीसरी सूची 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों की हो जिनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है। यह सारी जानकारी समयबद्ध तरीके से भेजी जाए, जिसे आगे सरकार को भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहले से उपलब्ध स्टॉक में से ही वैक्सीन लगाई जा सकती है। जबकि बाकी लाभार्थियों के लिए प्रदेश सरकार टीका उपलब्ध करवाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि बिना पहचान पत्र वालों के संबंध में उनका नाम, पता, जन्म का वर्ष, लिंग जैसी जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसे मुख्य फैसिलिटेटर प्रमाणित करेगा। इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर पर भी मुख्य फैसिलिटेटर लाभार्थी की पहचान करेगा, जिसके बाद उसे वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पहचान पत्र वाले लाभार्थियों के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं आई है, तथा डाटा एकत्र करने के उपरांत उसे सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद वैक्सीन का प्रावधान किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि अभी तक कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण करने के लिए आधार या ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी या पैन कार्ड या पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज या एनपीआर स्मार्ट कार्ड ही मान्य हैं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में खड्ड में नहाने उतरा 18 साल का युवक डूबकर मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा में एक 18 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय, लोगों के हितों और सुझावों को रखा जाएगा सर्वोपरि: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला 21 जुलाई। जिला प्रशासन ने कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी मांगे गए। इस बाबत धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
Translate »
error: Content is protected !!