आईएएस परमपाल कौर ने दिया इस्तीफा : भाजपा की टिकट पर बठिंडा से लड़ सकती चुनाव

by

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार हो सकती हैं। परमपाल कौर पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू भी हैं। 2015 में ही उन्हें PCS से IAS कैडर पर प्रमोट किया गया था। पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर वे काम कर चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार परमपाल कौर भाजपा के संपर्क में हैं। उन्हें बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। भाजपा पिछले कुछ समय से मलूका परिवार के संपर्क में है और उन्हें बठिंडा से टिकट देने की पेशकश कर रही है।  इस समय परमपाल कौर पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात थी। परपाल कौर ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस्तीफा मंजूर कर लिया तो इसे केंद्रीय पर्सोनल एंड ट्रेनिंग विभाग को भेज दिया जाएगा।
पूर्व शिक्षा मंत्री मलूका चुनाव के लिए अकाली दल का टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें टिकट मिलने की संभावना नहीं है। 75 साल के होने के कारण मलूका बीजेपी के टिकट पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए परमपाल कौर सिद्धू को बठिंडा से बीजेपी का टिकट मिल सकती है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी, सिद्धू अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और पहले से ही छुट्टी पर हैं। अब अचानक उनका इस्तीफा देना स्पष्ट करता है कि वे चुनावी मैदान में कूदने वाली हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
पंजाब

ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा : एडीजीपी (सेंट्रल कमांडेंट) बता फर्जीवाड़े को अंजाम देता था

लुधियाना : ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने धर दबोचा है। मास्टरमाइंड पंजाब की संगरूर जेल से फर्जीवाड़ा चला रहा था। आरोपी खुद को अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क...
article-image
पंजाब

गुरु साहिब तूं साडे नाल चंगी नही कीती …हाय मर गए, सब खत्म हो गया… बाढ़ से टूटा बांध, कई एकड़ फसल बर्बाद, किसानों का दर्द छलका

सुल्तानपुर लोधी । पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध पानी के भारी...
article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!