खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

by

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

आरोपी की पहचान 37 साल के अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। वह एयरपोर्ट पर माल ढुलाई का काम करता है और नशे का भयंकर आदी है।  घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ट्रिपल मर्डर के इस वारदात को लेकर एसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल ने नशे की लत और मानसिक परेशानी में ही अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेश में रहने वाले उसके भाई को वारदात की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
article-image
पंजाब

डॉ राघव लंब तथा अन्य सहयोगियों को शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी द्वारा किया गया सम्मानित

गढ़शंकर: पिछले दिनों शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें डॉ राघव लंब के पास उपचार के लिए लाया गया। डॉ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2047 तक विकसित भारत की हमारी यात्रा की नींव है: प्रधानमंत्री

इस वर्ष का बजट भारत के सुधार एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है; भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!