आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

by

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है। आतिशी को इस नोटिस का सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि नोटिस के प्रत्येक पैरा का लिखित में जवाब दिया जाए।

इससे पहले बीजेपी ने भी आतिशी को नोटिस भेजा था और पूछा था कि किसकी तरफ से पार्टी में आने का ऑफर मिला है, उसका खुलासा किया जाना चाहिए। बीजेपी ने कहा था कि यदि सच सामने नहीं लाया जाता तो कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। बता दें कि तीन दिन पहले आतिशी सिंह ने बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया था। आतिशी का कहना था कि आतिशी ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी मिला और धमकी भी। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 महीने में ‘आप’ के 4 नेताओं की गिरफ्तारी होने वाली है। आतिशी के मुताबिक, उनके बाद सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा। फिर दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी अरेस्ट होंगे।

‘BJP में आओ या फिर जेल जायो :  दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह ने 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया। मुझे ये कहा गया कि या तो मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं और अपना राजनीतिक करियर बचा लूं। अगर भाजपा ज्वॉइन नहीं की तो आने वाले एक महीने में मुझे एक महीने में अरेस्ट कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है। वे आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को कुचलना चाहते हैं, खत्म करना चाहते हैं।

आतिशी ने कहा था, ‘आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है। लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी। आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी। मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी। हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा।

बीजेपी ने भी आतिशी को भेजा लीगल नोटिस :  आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन 3 अप्रैल को बीजेपी ने भी उन्हें लीगल नोटिस भेजा था । दिल्ली बीजेपी के मीडिया विभाग की तरफ से आतिशी को मानहानि का नोटिस दिया गया है। बीजेपी ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ के मान को ठेस पंहुचाई। पार्टी ने नोटिस में पूछा कि आखिर आपसे किसने संपर्क किया उसका कोई सबूत है तो जमा करवाइए. यह भी पूछा गया है कि आपसे फोन पर संपर्क किया गया है या व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया? ये भी बताइए।

ईडी के नोटिस पर आतिशी का जवाब… आतिशी ने कहा, मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहती हूं कि क्या आप बीजेपी का संगठन बन गए हैं। कांग्रेस का बैंक अकाउंट सील किया जाता है तो नोटिस जारी नहीं होता है। चुनाव आयोग की आंखों के सामने केंद्र सरकार सीबीआई-ईडी का मिसयूज कर रही है। चुनाव की घोषणा के बाद AAP के विधायक के घर रेड होती है। AAP मिलने का टाइम मांगती है तो उसे मिलने का टाइम नहीं दिया जाता है।  बीजेपी जब शिकायत करती है तो 12 घंटे में नोटिस जारी होता है।  बीजेपी को खबर भी भेजी जाती है. हमारे पार्टी ऑफिस को सील किया गया। हमने पुलिस की शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।  दिल्ली में बीजेपी द्वारा होर्डिंग की हमने शिकायत की, लेकिन बीजेपी को कोई नोटिस जारी नहीं किया। आज चुनाव आयोग से अपील करती हूं क बीजेपी और केंद्र सरकार के सामने नतमस्तक ना हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खन्ना दम्पति ने किया पौधरोपण

खन्ना ने कहा –  पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ होशियारपुर 22 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह बिगड़ैल शहजादे : महिला सम्मान क्या होता , शायद उनकी माता ने उन्हें नहीं सिखाया – कंगना रणौत

एएम नाथ। मंडी : भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मंगलवार को सिराज में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चुनावी जनसंभा के दौरान कहा कि पिछले एक दशक में देश का कायाकल्प हुआ...
पंजाब

खालसा कालेज में बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईआईसी सैल दुारा बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में करवाए गए वैबीनार दौरान मुख्य प्रवक्ता रजत...
Translate »
error: Content is protected !!