रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल : बीयर किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की बोतल 300 रुपये

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अब शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की गई है। राज्य में नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें ब्लैक डॉग-2800, टीचर 50-2500, एंटीक्विटी ब्लू और ब्लेंडर प्राइड, आरसी 1400, रॉयल स्टैग रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल तय की गई है।

वहीं बीयर की बात करें तो किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की 650ml वाली बोतल 300 रुपये, कार्लसबर्ग स्ट्रॉग की 650ml की बोतल 250, ट्यूबर्ग लाइट और स्ट्रांग की बोतल 250 रुपये की मिलेगी। इसके अलावा बडवाइजर की 650ml की बोत 300 रुपये की मिलेगी. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हुई है। सरकार ने अब शराब की बोतल पर मिनिमस सपोर्ट प्राइज तय कर दिया है। हालांकि नई नीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि शराब की मनमानी कीमत वसूली जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल करीब 2800 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले 2023-24 के दौरान सरकार को 2600 करोड़ का राजस्व मिला था और सरकार को 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई थी। नई रेट के मुताबिक ओल्डम मॉन्क रम का दाम 700 रुपये हो गया है। बता दें कि शराब की बोतल के साथ 10 रुपये मिल्क सेस और डेढ़ रुपये ईटीडी डिवलेपमेंट फंड भी सरकार वसूल रही है। प्रदेश में शराब की कुल 2200 दुकानें हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में स्थापित हो रहा कौशल विकास केन्द्र : अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही हासिल होंगे जीवन के लक्ष्य: राजेश धर्माणी  राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के वार्षिक समारोह के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 25 फरवरी: नगर व ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!