अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ें चुनाव : पार्टी नेतृत्व को कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में प्रस्ताव भेजा

by

नई दिल्ली  :  अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोमवार को कहा कि सही वक्त आने पर इन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।  पांडेय ने कहा कि हमने जनता और पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। नेहरू-गांधी परिवार का मजबूत किला कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश है कि अमेठी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ें। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इसकी पैरवी कर चुके हैं।

कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग और वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो प्रधानमंत्री को तकलीफ दे रही हैं?  उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से भाजपा और पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की असफलता तथा लोगों के बीच उभरता रोष उन्हें मजबूर कर रहा है कि किस तरह लोकप्रिय घोषणापत्र से लोगों का ध्यान भटकाया जाए। लेकिन देश की जनता ने भाजपा का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल देखा है। उनकी गारंटियों और उनके जुमलों का असर क्या रहा है, यह सब देखा है। प्रधानमंत्री जी कृपा करके बताएं कि कब वह इस देश और समाज को बांटने का तथा समाज में जहर फैलाने का काम बंद करेंगे और लोकतंत्र को सही रूप में अपना काम करने देंगे।

पांडेय ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हर स्तर पर यानी राज्य स्तर पर और लोकसभा स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर भी यह समन्वय बहुत ही सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की एक बहुत बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में होने जा रही है जिसका समय और स्थान बहुत जल्द घोषित किया जाएगा। पांडेय ने कहा कि इस बारे में भी जानकारी जल्द साझा की जाएगी कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की संयुक्त प्रचार रैलियां कहां-कहां होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योग स्कूल में छात्रा के साथ भेदभाव मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट : आयोग ने लांच किया भीम पत्र

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से विभिन्न संगठनों के साथ आज बचत भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
पंजाब

कोमी इंसाफ मोर्चे के बंद को पूर्ण समर्थन : सतविंदरजीत सिंह पैंसरा

गढ़शंकर 20 अगस्त : अकाली दल वारिस पंजाब दे के सदस्य जिला कार्यकारी कमेटी होशियारपुर के सतविंदरजीत सिंह पूर्व सरपंच पैंसरा,जसविंदर जस्सी टूटोमजारा,मनजिंदर सिंह डंडेवाल,रविंदर सिंह राजा गुजपुर,पालां,जीती और एकम टूटोमजारा ने बातचीत दौरान...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एसडीएम किए प्राधिकृत

ऊना : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 और अधिनियम की धारा 127 के प्रावधानों के तहत जिला ऊना के...
article-image
पंजाब

पेंशनर एसोसिएशन ने दिया बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

गढ़शंकर, 5 दिसम्बर: पेंशनर संगठन मंडल गढ़शंकर की मीटिंग मंडल दफ्तर गढ़शंकर में हुई जिसमें बिजली मुलाजिमों द्वारा आज की गई रैली तथा एक दिवसीय हड़ताल को भारी समर्थन दिया गया और सांझे तौर...
Translate »
error: Content is protected !!