आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

by
12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित
एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
राहुल चौहान ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाओं में तैनात कर्मियों, अग्निशमन विभाग, राज्य  परिवहन निगम के लोकल रूट को छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर्स, राज्य दुग्ध संघ तथा सहकारी दुग्ध सभाओं के  दुग्ध वितरण सेवाओं से संबंधित कर्मचारी, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर और टर्नर, राज्य विद्युत बोर्ड से इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल कर्मियों को पोस्ट  बैलट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित  कार्यालय अध्यक्षों को नोडल अधिकारी चयनित किया गया है। सूचीबद्ध विभागों से आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को 12डी फॉर्म भरने के पश्चात  विभागीय नोडल अधिकारी के माध्यम संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को भेजना होगा। संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा कर्मियों को पोस्ट बैलट पेपर जारी किया जाएगा।
बैठक में उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। साथ में उन्होंने संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों  को अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सेवाओं में तैनात अब्सेंटी वोटर्स की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने यह भी बताया कि 12डी फॉर्म भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
इस अवसर पर  तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों का इंतजार हुआ खत्म : बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को बाजार से 39 रुपए सस्ती मिल रही चीनी

एएम नाथ। शिमला : सस्ते राशन डिपो से मिलने वाली सस्ती चीनी का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हमीरपुर 18 सितंबर। माॅनसून सीजन के दौरान हुए भारी नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

समारोह आयोजन की तैयारियों बारे उपायुक्त ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!