अंबेडकर भवन गढ़शंकर में बाबा साहब अंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

by
गढ़शंकर, 14 अप्रैल : आज डा. भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस उनकी फोटो पर फूल-मालाएं भेंट कर तथा केक काटकर उत्साह से मनाया गया। इस मौके शामिल लोगों को संबोधित करते डॉक्टर अवतार सिंह तथा डॉक्टर सतविंदरपाल सिंह ने भीमराव अंबेडकर जी के जीवन तथा फिलासफी पर प्रकाश डालते उनके दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके उनके जन्मदिन की खुशी में लड्डू भी बांटे गए। ट्रस्ट द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का 21अप्रैल को जन्मदिवस बड़े स्तर पर स्थानीय अंबेडकर भवन में मनाया जा रहा है जिस संबंधी आज तैयारियां की गई। इस मौके ट्रस्ट के सदस्यों ने संगत को 21 अप्रैल को बढ़-चढ़कर इस समागम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर  ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह के साथ डा. सतविंदरपाल सिंह, डा. निर्मल कुमार, पी.एल. सूद, मनजिंदर सिंह सुपरडैंट, लेक्चर्र मुलख राज, डा. रजिंदर कुमार, लेक्चर्र सतनाम सिंह, हरी राम, दीवान चंद, रजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रदीप कुमार गुरु व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंचों व पंचों को 25000 तथा 10000 रुपए प्रति माह मानदेय देने की सीएम मान को करनी चाहिए थी घोषणा : तीक्ष्ण सूद

कहा : पिछली सरकार के सरपंचों के वेतन के बकाया भी हजम कर चुकी हैं मान  सरकार : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब के नव निर्वाचित सरपंच साहिबान का शपथ  ग्रहण समारोह लुधियाना...
article-image
पंजाब

3 महिला किसानों की मौत- महापंचायत में शामिल होने को जा रही बस पंजाब में पलटी

 बारनाला :  दुखद बस दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं भारतीय किसान यूनियन  एकता उग्रहन से जुड़ी हुई थीं और हरियाणा के टोहणा...
article-image
पंजाब

शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!