विकास बग्गा के मर्डर के दोनों आरोपी ग्रिफ्तार : पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मास्टरमाइंड के है दोनों मोडूयल , 32 बोर के पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और खली कारतूस बरामद

by

नंगल : नंगल शहर में 13 अप्रैल को हिन्दू नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या के दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने ग्रिफ्तार कर उनके पास से 32 बोर के पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और खली कारतूस बरामद कर लिया है। हिन्दू नेता की हत्या के तार विदेश से जुड़े हुए है।
डीजीपी गौरव यादव सोशल मीडिया पर लाइव होकर दाबा किया है कि रोपड़ पुलिस व मोहाली पुलिस द्वारा चलाए जॉइंट ऑपरेशन में विकास बग्गा उर्फ़
विकास प्रभाकर के कातिलों को तीन दिन के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा के पकड़े गए दोनों हत्यारों की पहचान मनिदर कुमार मंगी व सुरिंदर कुमार रिंका के तौर पर हुई है । उनके पास से वारदात में उपयोग की गई टीवीएस स्कूटी, 32 बोर के 2 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस , एक खली कारतूस व कुछ और सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया के शुरुआती पूछताश में पता चला है कि हत्या करने की साजिश के तार पाकिस्तान की आईएसआई और अन्य आतंकवादी गिरोहों के साथ जुड़े है। पुर्तगाल और अन्य जगहों से विदेशी हेडलरों द्वारा उक्त दोनोँ हत्या करने वाले हत्यारों को कंट्रोल किया था तथा फंडिंग की थी। उन्होनों ने कहा कि पूरी तरह जांच के बाद इस हत्या में शामिल सभी लोगो को ग्रिफ्तार किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल, सुनी शिकायतें नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुरजिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां दशकों से गुप्त सत्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सात प्रदूषित नदी धाराओं पर फिर केंद्रीय निगरानी…. 9 अक्टूबर को होगी समीक्षा

2018 में तैयार हुई थीं पुनर्जीवन कार्ययोजनाएं; अब केंद्र देखेगा—जमीन पर कितना हुआ काम और पानी की गुणवत्ता में कितना आया सुधार एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश की सात प्रदूषित नदी धाराओं को पुनर्जीवित...
Translate »
error: Content is protected !!