सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा : 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ किया सम्मानित

by

गढ़शंकर  :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के नतीजे में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह  ने बताया 48 विधार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी अच्छे अंक लेकर पास हो गए। उन्हीनों बताया कि   80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।
उक्त परीक्षा में  राधे शाम ने  650 में से 596 अंक लेकर प्रथम स्थान,   हरप्रीत नफ़री ने 582 अंक लेकर दूसरा स्थान तथा जन्नत नफ़री ने 57 0 अंक   प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समीक्षा देवी ने 563 अंक,
रेनू बाला ने 555, जसनप्रीत 81.53%, मनप्रीत 80.46  प्रतिशत लेने पर स्कूल की और से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुपम कुमार शर्मा, तेज पाल, कुशल सिंह अनिता खुटान, नवजोत, परविंदर कौर और जसवीर कौर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में बंद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका : जा रही थी कनाडा

अमृतसर। देशी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना...
article-image
पंजाब

शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!