भाजपा विकास के संकल्प के साथ काम करती है, जो कहती है करके दिखाती है – देश में मोदी के विकास की गारंटी, हिमाचल विकास करने वालों के साथ : जयराम ठाकुर

by
सेराज में जयराम ठाकुर ने कंगना के लिए मांगा वोट
एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों में उन्होंने जो किया है वह आज तक नहीं हुआ। विकास की गति आगे भी और तेज हो इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का ज़िम्मा देशवासियों ने उठाया है। इस बार देश के कोने-कोने से चार सौ पार की आवाज़ आ रही है। हिमाचल ने भी इसी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर अबकी बार चार की चार के संकल्प से आपसे बढ़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधान सभा क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए भारी से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ सेराज मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी, युवा, किसान और गरीब ही नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता हैं। अतःइन सभी के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सदैव प्रतिबद्ध हैं। देश को विकसित और आत्म निर्भर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और उसके लिए ही अपना संकल्प पत्र लेकर आई है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्रों में सुधार से लेकर आय दुगुना करने और नई तकनीकी के साथ उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की योजनाएं किसानों के जीवन को बदल देंगी। पीएम सूर्य घर योजना एक करोड़ घरों को बिजली बिल फ्री घर के साथ साथ फ्री ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में बदल देगी। भारत आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फ़ूड और इंफ़्रास्ट्रूक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित एसडीएम से लाइसेंस लेना अनिवार्य – राघव शर्मा

पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल ऊना, 4 नवम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने दीवाली त्यौहार के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि दीवाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 अक्तूबर को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस – घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम

एएम नाथ। धर्मशाला, 07 सितंबर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि कांगड़ा जिला में अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!