मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली

by
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ज़िला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर आधारित  एक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में द्रोणा सोसायटी के सहयोग से 28 अप्रैल को ज़िला मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया  जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनसाधारण की भागीदारी को सुनिश्चित सुनिश्चित  बनाने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए ज़िला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाना  ही इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
उपायुक्त ने बताया कि साइकिल रैली 28 अप्रैल को सुबह 7 बजे मिलेनियम गेट चम्बा से आरंभ होगी। रैली के  प्रतिभागी भरमौर चौक, मुगला करीयां, रजेरा होते हुए मैहला पहुंचेंगे। प्रतिभागियों के मैहला से वापस मिलेनियम गेट पहुंचने पर साइकिल रैली संपन्न होगी। यहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ में उन्होंने ये भी बताया कि ज़िला में सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता
(स्वीप) गतिविधियों के तहत मतदान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। सभी ज़िला वासियों से लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने को लेकर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष आहवान भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार को बड़ा झटका : हाई कोर्ट ने CPS को हटाने के आदेश, बंद होंगी सरकारी सुविधाएं

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिमाचल सरकार के सभी 6 सीपीएस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कोर्ट ने आदेश सुनाया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत……..बोले ..पिपलू मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 6 जून. कुटलैहड़ के ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर आयोजन की गरिमा...
Translate »
error: Content is protected !!