टिप्स दिए : हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निमंत्रण पर शिमला पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निवेदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के विधि विभाग से व्यक्तिगत संपर्क साधा, व उचित निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चलाने में विधि विभाग की एक अहम भूमिका रही है।
कांग्रेस कमेटी का विधि विभाग पार्टी की रीड की हड्डी है, इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के अंदर भाजपा लोकतंत्र का हनन कर रही है, संविधान को दबाने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी अपने दमखम के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधिक संयोजक लाल सिंह मेहता, विनय मेहता, दीपक शर्मा सुंफा, यशवीर राठौर, पारुल नेगी, वीरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, व अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

BPL सूची में गलत तरह से शामिल परिवार होंगे बाहर : सख्ती की तैयारी में सुक्खू सरकार! 

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में गलत तरीके से बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवारों पर सख्ती की तैयारी हो चुकी है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त विभाग

मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई अहम विभागों में अस्थायी बदलाव एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासन को निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्यपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जून। जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
Translate »
error: Content is protected !!