प्रतिभा सिंह ने रामपुर बुशहर के जगोरी से किया प्रचार का आगाज़, विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगे वोट

by
एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज से मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का प्रचार रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से शुरू कर दिया है।  प्रतिभा सिंह ने आज जगोरी, कूट, क्यॉव व ज्योरी में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक, वित्त आयोग के  अध्यक्ष नंद लाल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे।
प्रतिभा सिंह 26 अप्रैल को प्रतिभा सिंह कोशगड मझेवली,फुंजा शाह,दोफादा, मशनू,बटाली, धारगोरा,पासड़ा व रचोली में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा।
27 अप्रैल को प्रतिभा सिंह काशा, पाट, मुनीश,कुखी, शरनाल,रदोली , दरकाली व सेरिमझाली,स्यारला व तकलेच में जनसभाएं करेंगी।
28 अप्रैल को सिंगला, शनेरी, ढांसा, लालसा,सुंधा व कराली जगुनी सनेई में जनसभाएं करेंगी।
29 अप्रैल को प्रतिभा सिंह नेरी,मझेवटी, फोला, प्लेडा, घाट वियोंथल,बेलू,मदोली, सुरड़,कंदरेडी,सुरड बंगलों, मोझीली टिप्पर व चकटी में जनसभाएं व जनसंपर्क करेंगी।
30 अप्रैल को पांडाधार, झिझनु,थैली,दादरा,लेलन, नवां, डोई ,बराच बरकेली डोई,टूटू व देलठ् बेओठ, कलमोग करांगलाव चुंजा में जनसंपर्क व जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
1 मई को प्रतिभा सिंह रामपुर में अलग अलग संगठनात्मक बैठके करेंगी। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग की बैठकें होगी। इसके उपरांत प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
हिमाचल प्रदेश

10 नवंबर से तीसरी कक्षा तक, 15 नवंबर से पहली कक्षा तक खुलेंगे स्कूलः डीसी

ऊना, 8 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर, 2021 से तीसरी कक्षा तक स्कूल खुलेंगे, जबकि 15 नवंबर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस पर वीरेंद्र कंवर, सतपाल सत्ती ने भी शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ऊना – कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम ऊना के शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए...
Translate »
error: Content is protected !!