कांग्रेस के मंत्री रोते हुए मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करते हैं, उसके दोषी मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
मोदी ने देश में जो ‘कहा वह करके दिखाया’ की राजनीति की शुरुआत की, देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर
पन्ना प्रमुख के पास हर मतदाता का रुझान होता है, यह दायित्व बहुत महत्वपूर्ण हैं
एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब देश और दुनिया के लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें। आज के पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब चुनाव भी नहीं हुए हैं और दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रधानमंत्री को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह भरोसा नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का परिणाम हैं। उनके द्वारा शुरू की गई नई राजनीतिक परिपाटी के कारण ही आज उन पर देश दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। जो उन्होंने कहा, वह किया चाहे वह कितना भी जटिल क्यों न हो। चाहे धारा 370 हो या राम मंदिर निर्माण का मुद्दा, यूसीसी हो या ट्रिपल तलाक़ जैसे मामले, कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन आज यह अतीत की बातें हो गई हैं। इसी तरह समान नागरिक क़ानून भी लोगों को कठिन लग रहा है लेकिन प्रधानमंत्री अत्यंत कठिन कार्यों को करने के लिए ही जाने जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार बहुमत और गिर चुकी है, जनता की नज़र में भी गिर गई है। सदन में अपनी सरकार बचाने के लिए मार्शल का सहारा लिया गया है। तीन-तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार नहीं किए गए। हिमाचल में विकास के अलावा सारे काम हो रहे हैं। विधायकों की सुरक्षा में कमांडो दस्ता लगा दिया है, आम आदमी की बजाय विधायकों को रखवाली ही सरकार की प्राथमिकता बनी हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये, करसोग में ही नायब तहसीलदार के कार्यकाल से लेकर पटवार सर्कल समेत दर्जनों की संख्या में कार्यालय, स्कूल और अस्पताल तक बंद कर दिए. कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। आज तक सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लिए काम करती थी यह पहली सरकार है जो प्रदेश को पीछे ले जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के दस साल के काम को देखकर देश के लोग एक सुर में कह रहे हैं कि आएगा तो मोदी ही। बीते दस सालों में जो विकास हुआ वह पिछले सत्तर सालों में भी नहीं हो पाया। देश के लोग इस बार भाजपा को चार सौ से ज़्यादा सीटें दे रहे हैं हिमाचल भी चार की चार सीटें देकर प्रधानमंत्री को मज़बूती देगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंद्रह महीनें की सरकार में 15 पैसे का काम नहीं किया है। अपनी नई योजनाएँ नहीं चलाई तो कोई बात नहीं लेकिन जो पुरानी योजनाएं चल रही थी उन्हें भी बंद कर दिया। हिमकेयर की योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को बीमारी के समय 5 लाख का मुफ़्त इलाज मिल रहा था वह भी बंद कर दिया। एक लाख नौकरियां देने के लिए कहा था, एक नौकरी नहीं दी, 11 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया।  गोबर ख़रीदने से लेकर 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया, महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कहीं थी, लेकिन दिया कुछ नहीं। हमने बिना कहे, बिना गारंटी दिये बस का किराया महिलाओं के लिए आधा किया, 30 हज़ार असहाय लोगों को हर महीनें 3 हज़ार रुपए की पेंशन दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बंद करने के लिए अब कुछ भी नहीं छोड़ा। अब बारी हिमाचल के लोगों की हैं कांग्रेस को सबक़ सिखाने की। सभी विधान सभा क्षेत्र से सुरेश कश्यप को भारी मतों से जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग करें। सुरेश कश्यप को ठियोग से तीस हज़ार से ज़्यादा की लीड देने का आग्रह भी किया। उन्होंने पन्ना प्रमुख से हर मतदाता तक पहुंचने और प्रधानमंत्री को योजना का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया।
यह बातें नेता प्रतिपक्ष ने ठियोग मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर हिमाचल प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप, चौपाल के विधायक  बलवीर वर्मा, महासू ज़िलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, भाजपा नेता इन्दु वर्मा, ठियोग से भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम, मण्डल अध्यक्ष सतीश राठौर, सभी मोर्चों के प्रधान और पन्ना प्रमुख समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने जल शक्ति विभाग को सिरमौर जिला में पेयजल समस्या से निपटने के आवश्यक निर्देश दिए : उद्योग मंत्री ने की जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता

नाहन,19 जून। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा जिला स्तरीय शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या पूरी के लिए “दर्शन योजना” के तहत हिमाचल के नालागढ़ से चलेगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। ऊना :   भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस सेवा ‘दर्शन योजना’ के तहत चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को...
Translate »
error: Content is protected !!