कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जयराम ठाकुर ने बोला जुबानी हमला : सड़कें बनाना तो दूर पहले सड़कों पर गिरे मलबे को ही हटा लें

by
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट, कंगना रनौत भी साथ रही मौजूद,  छतरी बाजार में निकाला रोड़ शो
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को देश में चालीस सीटें भी हासिल नहीं होने वाली है। बड़ी मुश्किल से इनके नेता पचास का आंकड़ा छूने की जद्दोजहद कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम चार सौ सीटों का लक्ष्य पार करने जा रहे हैं। ये वही कांग्रेस है जिसकी देश में चार सौ से अधिक सीटें लोकसभा में आती थी लेकिन आज 2019 में मिली सीटों से ही आगे बढ़ती नहीं दिखाई दे रही है। सराज के छतरी, गाड़ा गुशैनी और बंजार के बलागाड़ में भाजपा प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत के लिए प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने कि जब मजबूत नेतृत्व देश को मिला तो राम जन्मभूमि का शिलापूजन से लेकर अयोध्या में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तीन तलाक खत्म, जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म और महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला जबकि कांग्रेस जब इतने वर्षों तक सत्ता में रही तो देश ने गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार ही देखा। आज देश एक मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि  पूरा देश आज तीसरी बार नरेंद्र  भाई मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है। ऐसे में जब पूरा देश कह रहा है कि आयेंगे तो मोदी ही तो ये हमारे कांग्रेसी क्यों पगला रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। मेरा काम सरकार की कमियां गिनाना है। लोगों की आवाज बनकर सरकार के समक्ष उनकी। मांगे उठाना है लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू मेरे द्वारा उठाई बातों से असहज हो उठते हैं। इन 15 महीनों  में मैंने उन्हें रोते ही देखा है। जितना हमने पांच सालों में केंद्र से ऋण नहीं उठाया उतना तो ये डेढ़ वर्ष के अल्प काल में ले आए। हैरानी इस बात की होती है कि इतना पैसा आने के बाद और 1800 करोड़ की राहत राशि मिलने के बाद भी जनता को नहीं दिया आखिर वो पैसा जा कहां रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जिस सरकार ने सत्ता में आते ही संस्थानों और विकास कार्यों को बंद कर दिया अब उस पार्टी को प्रदेश की जनता वोट देना भी बंद कर दे। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उनपर सरकार को गिराने के आरोप लगा रहे हैं जबकि ऐसा उनकी अपनी नालायकी से हो रहा है।
उन्होंने कहा गिरे हुए को क्या गिराना और अगर सरकार गिर रही है तो अपनी गलतियों के कारण गिर रही है। उन्होंने सीएम सुक्खू से पूछा कि सरकार बहुमत और जनमत में गिर चुकी है अब और कितना गिरना चाहते हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम रहते जिन्होंने मात्र एक वर्ष में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके विकास कार्यों को गति दे दी थी लेकिन कांग्रेस के सीएम को अब चुनावों में प्रदेश की याद आ रही है। वर्ष 2019 में प्रदेश का कोई विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं था जहां से भाजपा को बढ़त न मिली हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कांग्रेसी उनके पास घर पर वोट मांगने आएं तो उनका आदर सत्कार तो करें लेकिन वोट देना बंद कर दें और स्पष्ट कहें कि आपकी सरकार ने विकास करना बंद कर दिया है और हमने वोट देना।
 जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो अपने कार्यकाल में प्रदेश में रिकार्ड स्तर पर सड़कों का निर्माण करवाया। प्रदेश के कोने-कोने तक न सिर्फ सड़कें पहुंचाई बल्कि उन सड़कों का सही ढंग से रखरखाव भी किया। लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विक्रमादित्य सिंह सबसे पहले बीती बरसात में गिरे मलबों को ही हटा लें तो वह भी बड़ी बात होगी। आज आलम यह है कि बरसात में गिरा मलबा वहीं पर पड़ा हुआ है और अगली बरसात आने वाली है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक तरफ़ कंगना को अपनी बड़ी बहन बताते हैं और दूसरी तरफ़ उनको अपवित्र कहकर अपमानित करते हैं। मुझे पिछले दिनों कहा कि जयराम मंडी का रक्षक नहीं भक्षक है। बहुत दुःख हो रहा है कैसी भाषा है ये। मैं कहना चाहता हूं कि आज अगर वीरभद्र सिंह जिंदा होते तो अपने इस बड़बोले बेटे को जरूर डांट लगाते। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मंत्री होते हुए छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पिता के लिए शिमला के रिज में दो गज जमीन नहीं दिला पाए वो आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। इनकी सांसद माता कह रही इस सरकार में लोगों के काम नहीं हुए इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो फिर बेटे को किसने यहां धक्का दे दिया। हैरानी होती है जो मंत्री रोते हुए सरकार के खिलाफ़ प्रेस कांफ्रेंस करता है और इस्तीफा देने की घोषणा करता है वो आज कल उसी मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से प्रचार के लिए घूम रहा है। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी मौजूद रही और छतरी बाजार में रोड़ शो में भाग लिया। इस मौके पर उनके साथ छतरी में केंद्रीय राज्य मंत्री एवम अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा और बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह : जयराम ठाकुर

ऊना में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए किया प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोले, हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार सदैव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रातभर दुकान में काम करता रहा वेल्डर, सुबह मिला खून से सना शव

वेल्डिंग दुकान में घुसा तेंदुआ, वेल्डर की मौत दाड़लाघाट के ज्ञाणा गांव में वारदात, संघर्ष के दौरान टूटा बिजली का बल्ब एएम नाथ। सोलन : दाड़लाघाट के पास ज्ञाणा गांव में बुधवार सुबह वेल्डिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. मशीनों नोडल अधिकारियों को सौंपी

एएम नाथ। नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के एन.आई.सी. सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोर कलियुग! बेटी-दामाद ने ही लगा दी पिता के खाते में सेंध, निकाले 1.10 करोड़ रुपये, केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये बेटी और दामाद ने एक करोड़ 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर...
Translate »
error: Content is protected !!