सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

by

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही है।  वहींं आज से लोकसभा चुनाव को लेकर यहां नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं उतारे हैं।  सात मई को हिमाचल प्रदेश में चुनाव के संदर्भ में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  यह प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी. तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था।

बीजेपी प्रत्याशी कब भरेंगे नामांकन :  

10 मई- कांगड़ा से राजीव भारद्वाज

13 मई- हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप

14 मई- मंडी से कंगना रनौत

कांग्रेस भरेंगे नामांकन : 

9 मई- मंडी से विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आनंद शर्मा

10 मई- हमीरपुर से सतपाल रायजादा

13 मई- शिमला से विनोद सुल्तानपुरी

हिमाचल में एक जून को होना है मतदान :   हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।  हिमाचल प्रदेश में साथ में आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव एक जून को होने हैं एक जून यानी शनिवार को वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और मतदाता शाम छह बजे तक वोट डाल सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

देहरा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरा 26 जुलाई: उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को नमन किया गया । इस मौके पर शपथ लेते हुए कहा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर सिंह वाहला पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक नियुक्त

  एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर के श्री कश्मीर सिंह वाहला को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया। गुरदासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान विंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
Translate »
error: Content is protected !!