आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा

by

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान साहिल बिहारी शर्मा नाम के आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को पिरथीपाल सिंह निवासी मीराकोट चौक, अमृतसर की और से दर्ज शिकायत की जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी दुकान की बिक्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए अमृतसर नगर निगम के अधिकारियों से 20,000 रुपये की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 नौजवानों की मौत : फार्चुनर कार कल रात नहर में गिरी

लुधियाना : गत देर रात्रि जंगेड़ा नहर पुल के समीप सरहिंद बठिंडा ब्रांच नहर में एक फार्चुनर गाड़ी के नहर में गिरने से गाड़ी में सवार पांच नौजवानों की दर्दनाक मौत का समाचार है।...
article-image
पंजाब

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की...
article-image
पंजाब

माता महिंदर कौर रियात की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :रियात एजुकेशनल एंड रिसर्च ट्रस्ट के चेयरमैन श्री निर्मल सिंह रियात की आदरणीय माता महिंदर कौर रियात का निधन 24 मार्च 2025 को हो गया, तथा वे अपनी प्रतिष्ठित सांसारिक यात्रा पूरी...
article-image
पंजाब

मरहूम सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को याद करते प्रदीप सिंह मखसूसपुर को किया सम्मानित  

दोनों भाइयों की बहादुरी से टला था बड़ा हादसा, परिवार को 50 हजार रुपये का चेक भेंट गढ़शंकर, 19 जून : हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सुखबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!