किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां जत्था दिल्ली रवाना

by

गढ़शंकर- दिल्ली की सरहदों पर कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए आज जनवादी स्त्री सभा और संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां गढ़शंकर से रवाना हुआ। जत्थे को
समाजसेवी जसवीर सिंह साधड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनवादी स्त्री सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू,
रविंदर नीटा, जसबीर सिंह सादड़ा और तलविंदर हीर ने कहा कि कुल हिंद किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के सहयोग से आज गढ़शंकर से
दिल्ली के सरहदों पर किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए किसानों का 41वां जत्था रवाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता तथा दो आवाम विरोधी ऑर्डिनेंस रद्द नहीं होते तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में किसानों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि विरोधी तीनों कानून तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के
पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्तदान कर और पोदारोपण कर आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन बीडीसी नवांशहर में रक्तदान कर मनाया । इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार, सोसायटी पंजाब...
article-image
पंजाब

सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

दो नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार : बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे

चंडीगढ़। बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए दो नाबालिग वहां से फरार हो गए। दोनों को गुरुवार को ही धनास से काबू किया गया था। दोनों ही धनास के रहने...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 6 अक्तूबर: आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया। इस मौके संबोधित करते डॉ रमन कुमार ने बुजुर्ग लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!