पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला

by
कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी से बदलेगा पंजाब का भविष्य
गढ़शंकर : 20 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदार विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पंजाब संतों, गुरूओं की धरती है, इस धरती का एक गौरवशाली इतिहास है, गुरूओं की इस धरती से अपराध को जड़ मूल से खत्म करने के लिए हम पूर्णतय प्रतिबद्ध है, पंजाब में अपराध पर अंकुश लग जाए तो यहां अपने आप विकास की गंगा बहने लगेगी। बड़े दुख की बात है कि केंद्र की मोदी सरकार वोटों के चक्कर में पंजाब का अमन चैन खराब करना चाहती है, कई ऐसे वाक्ये हुए हैं जब केंद्र सरकार का पंजाब के मामले में नजरिया सही नहीं था।
श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लोगों का विजय इंदर सिंगला के प्रति एक विशेष प्यार है तभी तो इतनी चिलचिलाती धूप में भी उनको सुनने वालों के लिए हर जगह भारी भीड़ उमड़ रही है, सोमवार को गढ़शंकर, समुंद्र, बसियाला, मोएला वाहिदपुर, पहलवाल, कालेवाल बीट, भवानीपुर माजरी,मेहिन्दवानी, कोट, पारोवाल, डोहलरोन में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर  अमरप्रीत सिंह लाली, हलका प्रभारी गढ़शंकर उनके साथ थे।
विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब के युवाओं के दिलों की धडक़न सिद्धू मुसे वाला की 29 मई 2022 को दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती है, इस हत्याकांड ने पंजाब को झकझोर कर रख दिया था, आज कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, शाम को जिंदा कोई अपने घर पहुंच जाए तो समझो उसकी किस्मत है,पंजाब में जब तक  संगठित अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा तब तक पंजाब में अमन चैन बहाल नहीं होगा। पंजाब में राजनीतिक हत्याएं, जबरन वसूली, सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी, पुलिस स्टेशनों पर हमले आम बात है। पंजाब में लगभग 8 से 20 प्रमुख गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें करीब 545 गिरोह के सदस्य हैं और पुलिस द्वारा उन्हें ए, बी और सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। यह स्पष्ट है कि मौजूदा ढांचा पंजाब में संगठित अपराध से निपटने और रोकने के लिए पर्याप्त रूप से सशक्त नहीं है। पँजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए जो हमसे सम्भव होगा वह हम निश्चित तौर पर करेंगे।
वहीं, विजय इंदर सिंगला ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी का पंजाब से बेहद प्यार है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी  और 300 से ज्यादा वादे हैं, आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, कांग्रेस के 48 पन्नों के घोषणा पत्र में न्याय पत्र, नौकरी देने, किसानों की कर्जमाफी, खाली पद भरने, महिलाओं को  भत्ता देने, एमएसपी की गारंटी देने के वादे हैं। हमारे घोषणा पत्र में संवैधानिक न्याय का पन्ना भी जोड़ा गया है, जहां संविधान की प्रस्तावना के रूप को सामने रखकर कांग्रेस संसद, चुनाव आयोग, जांच एजेंसी, अदालत, मीडिया, चुनावी लोकतंत्र समेत हर जगह बदलाव के साथ न्याय की बात की गई है। राहुल गांधी की यह 25 गारंटी पंजाब की तकदीर बदलेगी।
कांग्रेस उम्मीदवार सिंगला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम हर हाल में पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल कराएंगे, श्री आनंदपुर साहिब के हर मुद्दे को संसद में जोर शोर से उठाएंगे ही नहीं, बल्कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक चुप नहीं बैठेगे। इस क्षेत्र के लोग मेरे परिवार का हिस्सा है, परिवार की सेवा करना मेरा पहला धर्म है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाई कोर्ट में सांसदी को चुनौती : नई मुसीबत में अमृतपाल सिंह, जानकारी छिपाने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सांसद बनने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 घंटे में ही मुख्यमंत्री ने बदल दिया मुर्गा – पूरे देश ने देखा मुख्यमंत्री का वीडियो : जयराम ठाकुर

अपने हर गलत कृत्य पर विपक्ष को घेरने की बजाय आत्म मंथन करें मुख्यमंत्री ,   प्रदेशवासियों को चपातियां खिलाने पर चीखने चिल्लाने वालों की हकीकत देश ने देखी एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

स्टाफ ने पक्खोवाल बीहड़ां स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व स्कूल बैग किए वितरित

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में प्रिंसिपल जगदीश कौर के नेतृत्व में एक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में स्कूल में दाखिल छठी कक्षा के बच्चों को स्कूल बैग तथा छठी...
article-image
पंजाब

जनरल पर्यवेक्षक व राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई वोटिंग मशीनों की दूसरी सप्लीमेंट्री रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  28 मईः  भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच की वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंदकुमार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!