आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति मालीवाल का कहना है कि ड्रॉइंग रूम के सीसीटीवी फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि जिस ड्रॉइंग रूम में मारपीट का आरोप लगाया गया है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा है कि केजरीवाल के बेड रूम में सीसीटीवी लगा है पर ड्रॉइंग रूम में नहीं। उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने या डीवीआर नहीं दिए जाने के आरोपों को खारिज किया है। सौरभ ने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और फिर कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में दावा किया कि सीएम के बेड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ड्रॉइंग रूम में नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने सभी डीवीआर जब्त कर लिए हैं। यहां तक कि सीएम के बेड रूम का सीसीटीवी फुटेज भी दिल्ली पुलिस ले गई है।

क्यों बेड रूम में सीसीटीवी, पर ड्रॉइंग रूम में नहीं :   सौरभ भारद्वाज ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘यह घटना ड्रॉइंग रूम में हुई है, वहां का वीडियो सामने आया है। ड्रॉइंग रूम में कोई सीसीटीवी नहीं है, दिल्ली पुलिस भी जानती है। हम लोग तो रोज जाते हैं, वहां सीसीटीवी कैसे होगा, जहां मुख्यमंत्री अपने सब मंत्रियों, आने-जाने वाले बड़े-बड़े राजनेताओं से, अलग-अलग मुख्यमंत्रियों से बात करते हैं, वहां पर आप सीसीटीवी थोड़ी ना लगा सकते हैं। वहां भी तो प्रोटोकॉल है, आप यह थोड़ी ना रिकॉर्ड करेंगे कि सबसे क्या बात करते हैं।’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लगे हाथ यह भी दावा किया कि सीएम के बेडरूम में प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनका फुटेज भी दिल्ली पुलिस ले गई है। बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘सीएम के घर के अंदर का जो हिस्सा है, डाइनिंग रूम है, उनका बेडरूम है, अब चूंकि माहौल ही ऐसा कि कोई नौकर-वौकर ही कुछ रख ना दे, कुछ चीज निकाल ली जाए। एहतियात के तौर पर उन्होंने प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। उनका घटना से कोई लेना देना नहीं है। वो सीसीटीवी कैमरा भी दिल्ली पुलिस ले जा चुकी है। बदतमीजी है कि एक मुख्यमंत्री के प्राइवेसी के अंदर दिखाएंगे कि हम आपके बेडरूम का भी सीसीटीवी ले जाएंगे, जबकि उनको पता है कि वहां कोई घटना नहीं हुई। चलिए आप वह भी ले जाइए लेकिन झूठ ना फैलाइए कि सीसीटीवी गायब हो गए, पेन ड्राइव खाली निकली, डीवीआर नहीं मिली।’

पुलिस ने जब्त की डीवीआर :   दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने सीसीटीवी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं ताकि 13 मई को मालीवाल पर हुए कथित हमले की फुटेज हासिल की जा सके। उस दिन केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर आप की राज्यसभा सदस्य पर कथित हमला किया था। मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास की सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि सच को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट के वीडियो को डिलीट कर दिया गया और सीसीटीवी फुटेज को गायब कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार–आपदा में अभी तक 69 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 110 व्यक्ति घायल हुए हैं और 37 अभी तक भी लापता : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी वर्षा से मण्डी जिले के सराज तथा धर्मपुर क्षेत्र में लोगों के घरों एवं भूमि को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

5.25 करोड़ रुपये, एटीएम कार्ड, फोन के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

चंडीगढ़ :  लुधियाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है। इस बड़ी सफलता की जानकारी...
article-image
पंजाब

दो लड़कियों से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़ : युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की

जालंधर : मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की तो लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहड़ कोटलू और बघेरटू में बताई जन सुरक्षा योजनाएं : बैंक अधिकारियों ने निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया भी समझाई

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 जनवरी :   विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों और निष्क्रिय बैंक खातों में पड़ी धनराशि के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के लिए आरंभ किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!