अगर कंगना हिमाचल की बेटी हैं : हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे

by

एएम नाथ। भुंतर : मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं तो उन्होंने हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे।  वे अकेली ऐसी बेटी नहीं हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है और अपने प्रदेश की सेवा के लिए कभी पैसे नहीं मांगे।

              पूर्व भाजपा सरकार के समय कंगना ने पर्यटन के प्रचार के लिए एक दिन के 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे। इसका जवाब तो कंगना के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देना चाहिए।  रविवार को विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला के भुंतर से सटे भुट्टी, बनोगी देवरी, न्यूली, रैला, पुखरी, तलाड़ा व जीभी में चुनावी सभाओं बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका विकास का विजन सबके सामने है, जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ही जाप कर रही हैं। जो बिना कागज पकड़े मंडी-कुल्लू के गांवों का नाम तक नहीं ले सकती हैं, वह यहां के लोगों की पीड़ा को कभी नहीं समझ सकेंगी।  उन्होंने कहा कि कुल्लू में फल उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोर बने, एक बड़ा सेब व अन्य फलों का जूस संयंत्र बने यह भी उनकी प्राथमिकता में है। भाजपा नेताओं के पास क्या नेताओं का अकाल था, जो उन्हें मुंबई से एक अभिनेत्री को चुनाव में लाना पड़ा। कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह ने आग्रह किया था कि यह उनका अंतिम चुनाव है, उन्हें पार्टी टिकट दे, लेकिन भाजपा पैराशूट से कंगना को ले आई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HIV, TB उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ : मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में रवीना, पुरूष वर्ग में विक्रम अव्वल

विजेताओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन धर्मशाला, 22 सितंबर। टीबी व एचआईवी रोग के भेदभाव को कम करने और युवाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी में आएंगी 250 नई डीजल और नई इलेक्ट्रिक बसें, 366 पुरानी बसें होंगी ऑफरोड

कांगड़ा में खुलेगा नया ई-बस डिपो, बस रूट बंद करने पर एमडी की मंजूरी अनिवार्य; ऊना में पुराने बस स्टैंड पर बनेगा सिटी सेंटर एएम नाथ। शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल सड़क परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्त्री के बेटे ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में पास किया UGC- NET

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत पलूहीं के एक छोटे से गांव बलियारा के बेटे गगन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है! गगन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में बरसात का कहर : 46.17 करोड़ रुपये का नुकसान, 3 सड़कें बंद और 5 लोगों की मौत

एएम नाथ।  बिलासपुर, 19 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बरसात से अब तक करीब 46.17 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!