सावधान कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सतर्क रहें

by

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया कोविड-19 से बचाव का संदेश
ऊना: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ऊना द्वारा आज जिला के अंब उपमंडल के अंब और मुबारिकपुर बाजार में लोगों को लघु नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से भीड़-भाड़ वाली जगहांे से दूरी बनाने और नियम पालन के सम्बन्ध में समझाया गया।
आरके कलामंच के कलाकार ब्रह्मदास तथा अनिल कतनौरियां द्वारा अंब, मुबारिकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस बनकर लोगों को सीख दी।
कलाकारों ने कोरोना का रूप धारण कर लोगों से आहवान किया कि मैं भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा सामाजिक समारोहों में अत्यधिक रहता हूं। ऐसे स्थानों पर जो भी व्यक्ति मुझे बिना मास्क के सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मिलता है तो उसे मैं रोग ग्रस्त कर देता हूं।
कलाकारों द्वारा अंब और मुबारिकपुर में नाटकीय अंदाज से लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी दी वहीं प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।
लोगों को सामाजिक समारोहों में कम से कम संख्या में उपस्थित होने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि कोविड-19 जैसा भयावह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इससे बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का नियमित प्रयोग, उचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन तथा समय-समय पर हाथों को साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहना आवश्यक है।
लोगों से आग्रह किया गया कि कोविड-19 बीमारी के लक्षणों को छुपाएं नहीं और तुरंत चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। लोगों से आग्रह किया गया कि खांसी, बुखार तथा जुखाम जैसे लक्षण होने पर बिना किसी संकोच के अपनी कोविड जांच अवश्य करवाएं।
कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलशन में रह रहे कोविड-19 रोगियों को न केवल समय पर दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है लोगों को बताया गया कि यदि कोविड-19 के बारे में कोई जानकारी चाहते हैं या आपको कोई समस्या है तो हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर बात करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए गांव पदराणा में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दाखिला केंद्र का उद्घाटन

गढ़शंकर।  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर द्वारा नए सत्र 2026-27 में दाखिले संबंधी गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा में विद्यार्थियों की करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा के लिए आज विशेष दाखिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय धारों की धार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न “आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता – नरेश चौहान

सोलन  : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाकर युवाओं को भविष्य का उत्तरादायी नागरिक बनाने के लिए कृत संकल्प है। नरेश चौहान आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा ...
Translate »
error: Content is protected !!