प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल चंबा में साइकलिंग द्वारा करेंगे मतदाताओं को जागरूक  – मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आइकन जसप्रीत पाल साईकललिंग करके मंडी से जिला चम्बा पहुंच रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जसप्रीत पाल जोगेंद्रनगर, धर्मशाला से होते हुए 27 मई को बनीखेत पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे चम्बा, सलूणी और होली में जागरुकता फैलाते हुए 29 मई को भरमौर जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत पाल साइकिलिंग के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में रोजाना विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करके मतदान के प्रति लोगों को व्यापक स्तर पर जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों से से 1 जून  2024 को सभी कार्य छोड़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

WhatsApp पर मैसेज भेजकर डिलीट करने वालों की शामत ! डिलीटेड मैसेज भी होगा शो

अगर आप वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपको ये जानकारी बेहद पसंद आएगी. आप वॉ्टसऐप के डिलीटेड मैसेज पढ़ना चाहते हैं तो ये ट्रिक ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!