निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

by
ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा रही थी। बोतलों को जब्त करके आबकारी एवं काराधान विभाग को सुपुर्द किया गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर लगाए गए नाकों के सर्च अभियान के तहत दो अलग-अलग गाड़ियों से 12-12 शराब की बोतलें(750 एमएल प्रति बोतल) पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की पहचान रामनगर नकड़ोह और एक जीतपुर बेहड़ी निवासी के रुप में हुई है जिनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत निगरानी दल गहनता के साथ वाहनों की जांच कर रहे हैं। हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 4 करोड़ 19 लाख रूपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

    जिला ऊना का प्राथमिकता के आधार संतुलित विकास करना मुख्य ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 30 जनवरी – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल सचिवालय जाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर स्थित अपने आवास से पैदल सचिवालय जाते हुए मार्ग में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक : पालमपुर आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राईट मिलेट्स मेला

धर्मशाला, 02 जनवरी :   पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन...
Translate »
error: Content is protected !!