बढ़ती गर्मी में रखें अपना ख्याल, सतर्क रहने की हिदायत, जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाज़री

by

ऊना : पिछले कुछ दिनों से जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं/लू चलने के आसार दिख रहे है। इस संबध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं/लू खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने गर्म मौसम को देखते हुए लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतने को कहा।
लू से सुरक्षा उपाय
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं व यात्रा करते हुए अपने पास पानी अवश्य रखें। धूप में हल्के व ढीले कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, सिर को टोपी या गमछे से ढकें तथा हमेशा जूते-चप्पल पहन कर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर काम करने से पहरेज करें। अगर आपका काम बाहर को हो तो गीले कपड़े को अपने सिर, चेहरे व गर्दन पर रखें। इसके साथ-साथ घर में बने आम पन्ना, लस्सी, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित रूप से करें। बच्चों व पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला ना छोड़ें। अपने घर को ठंडा रखें व पर्दों का इस्तेमाल करें। रात को घर की खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम व आने वाले दिनों के अनुमानित तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। तबीयत ठीक न होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लू लगने पर क्या करें
उन्होंने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठा दें। तंग कपड़े पहनें हो तो उसके कपड़ों को ढीला कर दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे या ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी की घोल पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। यदि व्यक्ति उल्टी करे या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 व 19 तक सोलन ज़िला में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी ज़िला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

एएम नाथ। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल, 2025 को सोलन ज़िला में कुछ स्थानों पर भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में 294 ग्राम चिट्टे से खुली तस्करी की परतें : पाकिस्तान सीमा के पास से उमर बीर सिंह गिरफ्तार

नाहन। सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अप्रैल में पकड़े गए 294 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

एएम नाथ। नालागढ़ :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः...
Translate »
error: Content is protected !!