इब्राहिमपुर के निवासियों की नई पहल बूथ के स्थान पर साझी छबील लगाई

by
गढ़शंकर, 1 जून :  लोकसभा चुनाव के मौके पर गढ़शंकर के गांव इब्राहिमपुर के निवासियों ने एक नई पहल की और अपने गांव में अलग-अलग पार्टियों के बूथ लगाने की बजाय आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए गाँव में एक साझी छबील लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरवेल सिंह सैनी, बलदीप सिंह, जोगा सिंह, प्रीतम सिंह और ठेकेदार प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे गांव ने फैसला लिया है कि कोई भी राजनीतिक दल गांव में चुनावी बूथ नहीं लगाएगा और भाईचारा काईम रखने के लिए ठंडा-मीठा पानी की
छबील लगाई गई। ताकि गांव में आपसी भाईचारा बढ़ सके और समाज को एक नया संदेश मिल सके। इस मौके पर कुलदीप सिंह दरार, जरनैल सिंह, मास्टर करतार सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, ज्ञानी गुरमेल सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांस्टेबल पानी मे कूदा और बचा लिया परिवार : नहर में गिरी कार, बचा लिया पूरा परिवार

बठिंडा l बठिंडा में यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला उन्हें बचा लिया। बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के...
article-image
पंजाब

30 सितंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवा कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लें : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 13 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने बताया कि जो लोग 30 सितंबर 2023 तक अपना बनता प्रापर्टी टैक्स जमा करवाएंगे सरकार की ओर से उनको चालू वित्तिय वर्ष के बनते...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर को जिला बनाने की उठाई मांग :गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती काम किया बंद

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित करने और गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने आज एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!