केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

by

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए भारतीय दंड संहिता की नयी धारा जोड़ी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी गई।  अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्य को मिटाने या अपराधी को बचाने के लिए गलत सूचना देना) जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 201 के अंतर्गत मामले में सबसे बड़े अपराध के लिए दी गई सजा के छठे हिस्से के बराबर कारावास का प्रावधान है। कुमार के खिलाफ 16 मई को भादंसं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें महिला को आपराधिक धमकी, हमला या बल प्रयोग और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित धाराएं शामिल हैं। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह केजरीवाल से मिलने गई थीं तब कुमार ने उन पर हमला किया और मारपीट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लड़कों से वसूलती थी पैसे : लडक़ों को घर बुला कर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों के गिरोह का पर्दाफाश

मानसा :  मानसा पुलिस ने लड़कियों के एक गिरोह को काबू किया है, जो लडक़ों को अपने घर बुला कर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलती थीं। मानसा थाना सिटी-2 की पुलिस पार्टी ने 2 लड़कियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत संग कनाडा ने बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह : ट्रूडो का कनाडा कैसे बनता जा रहा दूसरा पाकिस्तान

भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने इस रिश्ते में एक नया मोड़ ला दिया है। एक तरफ जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: MLA पठानिया

दो दिन के प्रवास में 25 किमी का पैदल सफर तय कर लोगों की सुनी समस्याएं धारकंडी(धर्मशाला), 09 नवंबर। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर-सुबाथू सड़क निर्माण अंतिम चरण में, ₹20 करोड़ की परियोजना से मिलेगी राहत : विक्रमादित्य सिंह

गढ़खल में बन रहा 160 मीटर लंबा आधुनिक पुल, ट्रैफिक जाम की समस्या होगी दूर, लोक निर्माण मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, सड़क और पुल परियोजनाओं को बताया प्राथमिकता एएम नाथ। सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!