15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा : DC मुकेश रेपसवाल

by
5 साल  के 53708  बच्चों को घर पर वितरित  की जाएगीं जिंक की  गोलियां-ओआरएस के पैकेट
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर  उपायुक्त कार्यालय  के सभागार में  आज एक बैठक का आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि ज़िला में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत प्रथम चरण में 5  वर्ष तक की आयु के 53708  बच्चों को जिंक की  गोलियां तथा ओआरएस के पैकेट   वितरित किए जाएंगे ।
मुकेश रेपसवाल ने अभियान के  प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष कर शहरी  झोपड़-पट्टी बस्तियों,  बिना एएनएम वाले  स्वास्थ्य उप-केंद्रों,  प्रवासियों और  ज़िला के दूरराज  ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए ।
उन्होंने  अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए  सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को  समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को  भी निर्देशित किया ।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को  सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित बनाया जाए  कि पेयजल आपूर्ति  पाइप लाइनों  में सीवरेज लाइन  की गंदगी मिश्रित ना हो ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने अवगत किया कि अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत  ज़िला के सभी स्वास्थ्य उपखंडों में  जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट की समुचित मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित कर दिया गया है।  साथ में उन्होंने यह भी  बताया  कि द्वितीय चरण के लिए जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट की उपलब्धता को लेकर आपूर्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए  ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  जेएस भारद्वाज ने पखवाड़े  को लेकर तैयार की गई कार्य योजना की विस्तृत जानकारी   प्रदान की। उन्होंने बताया कि आशा कर्मी घर-घर जाकर जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट  वितरित करेंगीं।
आशा कर्मी जिंक की गोलियां लेने  तथा
ओआरएस का घोल बनाने की सही विधि के बारे में जानकारी प्रदान   करने के साथ लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई  के महत्व पर भी जागरूक करेंगीं।
बैठक में उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ. जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, प्रभारी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  डॉ. कविता बिजलवान, सुप्रिटेंडेंट आईसीडीएस अमर सिंह वर्मा, ज़िला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।यहां चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश की राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ के बजाय लोगों का ध्यान रखें मुख्यमंत्री : पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के बदले 38276 करोड़ रुपये ब्याज और ऋण अदायगी के रूप में चुकाया ब्याज – जयराम ठाकुर

शिमला। मुख्यमंत्री के झूठ से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल सदन से बाहर आ गया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे

ऊना, 26 जनवरी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!