कांग्रेस की नीयत साफ होती, सरकार में दम होता तो समय रहते निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा करते मंजूर : सतपाल सत्ती

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नेताओं की नीयत साफ होती और सरकार में दम होता तो समय रहते 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करते।

इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के अंतर्गत इस्तीफों को लटकाने का काम किया और ठीक लोकसभा चुनाव खत्म होने से पूर्व निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर किया। इससे साफ है कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया होता तो आज सरकार के ऊपर चुनावी आर्थिक बोझ न पड़ता। अब कांग्रेस के नेता जो मर्जी बयानबाजी कर ले पर सच्चाई तो यह है कि चुनाव अगले महीने हैं और चुनाव का खर्चा सरकार के ऊपर पड़ना तय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झटका हिमाचल निवासियों को डीजल महंगा : 83 की जगह 86 रुपए से ऊपर पहुंच

शिमला : हिमाचल प्रदेश में डीजल महंगा हो गया है। सुक्खू सरकार ने नए मंत्री बनाने के साथ ही प्रदेश के लोगों को महंगाई का झटका भी दिया। प्रदेश में डीजल पर VAT को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं :गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

एएम नाथ। शिमला :  पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की तरह ही ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंस सकते हैं सुक्खू : अयोग्य घोषित हो सकते हैं विधायक

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने इससे जुड़े एक्ट को भी असंवैधानिक करार दिया है. ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!