विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : 21 जून को बनीखेत में   ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे   

by
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।
कुलदीप सिंह  पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने  बताया कि वह  19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे ।
कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी  में  जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह  की आधारशिला रखेंगे  तत्पश्चात  त्रिमथ में कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक करेंगे  तथा सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 22 जून को दोपहर 12.30 बजे  बचत भवन  में  ज़िला  शिकायत  निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।  बैठक के पश्चात  वे 03.30 बजे माता जालपा मंदिर मैहला तथा शाम 05.30 बजे  भलेई माता मंदिर जाएंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष भलेई में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे ।
कुलदीप सिंह पठानिया 23 जून को छिंज मेला  चुवाड़ी में मुख्य अतिथि होंगे तथा 24 जून को सिहुंता से  धर्मशाला  के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार : डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ने प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए लांच किया डिजिटल इग्निशन कांटेस्ट

शिमला : प्रदेश के युवाओं में सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रति रूझान को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ने नवोन्मेषी पहल की है। विभाग ने प्रदेश के निजी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करना सरकार का लक्ष्य :प्रो. चंद्र कुमार

ज्वाली में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता एवं संवाद शिविर आयोजित एएम नाथ।  ज्वाली, 3 मार्च। किसानों और पशुपालकों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाकर उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से ज्वाली में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की अहम् भूमिका – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से उच्च शिक्षा को भविष्य के अनुरूप बनाएगा हिमाचल: रोहित ठाकुर

राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में अनुसंधान, खेल, कौशल विकास और विद्यार्थी सहायता प्रणाली मजबूत करने पर बल एएम नाथ।  शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य...
Translate »
error: Content is protected !!