विदेश जाने वालों को प्राथमिकता पर लगेगी वैक्सीन की पहली डोज़ः सीएमओ

by

विदेश यात्रियों के लिए 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होगा विशेष शिविर का आयोजन
ऊना – 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वालों कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिकता पर दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने आज कहा कि विदेश यात्रियों के लिए 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीएमओ ने कहा कि विशेष शिविर में टीका लगवाने के लिए यात्री को अपना पासपोर्ट तथा विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होगें। लाभार्थी को अपनी विदेश यात्रा की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जिसके बाद लाभार्थी को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इस सर्टिफिकेट के आधार पर विदेश जाने वालों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रियों को दूसरी डोज भी 28 दिन के बाद लग जाएगी। सरकार ने यह बदलाव विदेश यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किए हैं।
डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि निर्देशों के मुताबिक अगर किसी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज भारत से बाहर किसी अन्य देश में लगी है, तो उसे दूसरी डोज भारत में नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि 31 अगस्त के बाद विदेश यात्रा पर जाने वाले इस विशेष टीकाकरण शिविर में वैक्सीन नहीं ले सकते हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस

ऊना: 15 अगस्तः केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चम्बा :  लोस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस से अभी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!