चंबा,भरमौर ,पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का होगा आयोजन-सहायक आयुक्त पीपी सिंह

by
उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज होगी सूचीबद्ध,    बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा फेडरेशन के विक्रय केंद्रों में मिलेगा स्थान
एएम नाथ ।चंबा, 19 जून :    जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के तत्वावधान में चंबा, भरमौर तथा पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्र से संबंधित लोगों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों तथा स्थानीय उपज को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा 26 जून को बचत भवन चंबा, 28 -29 जून को चौरासी मंदिर परिसर के समीप साडा भवन भरमौर तथा 1 जुलाई को लाइब्रेरी भवन पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन किया जाएगा ।
पीपी सिंह ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने कलात्मक कौशल दिखाने तथा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उद्यमिता विकास को लेकर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान प्रतिभाशाली कारीगरों के शिल्प-कौशल के तहत तैयार उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज को विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्पादों के डिजाइन एवं कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) को लेकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र के उत्कृष्ट उत्पादों एवं स्थानीय उपज को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने सहित ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के देशभर में स्थापित बिक्री केंद्रों में रखा जाएगा।
देश भर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों-उत्सवों में भी फेडरेशन द्वारा बिक्री एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, महिला मंडलों, युवक मंडलों से मेले में भाग लेने का आग्रह भी किया है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता द्वारा नकारने पर हताशा में हद से ज्यादा गिर रही है कांग्रेस : जयराम ठाकुर

दिल्ली की कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी निकृष्टता की पराकाष्ठा लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, गालियां देने और अपमानित करने का नहीं प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का विरोध न करके हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में शीतकालीन विस सत्र इस बार नवंबर अंतिम सप्ताह में : कुलदीप सिंह पठानिया

दिसंबर माह में पर्यटन सीजन होने के कारण किया जाएगा बदलाव हिमाचल विस एक विधायी संस्था के रूप में देश भर में है सबसे बेहतरीन एएम नाथ। धर्मशाला : .हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन 17 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक

कुल्लू 23 जनवरी :   भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन 17 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007...
Translate »
error: Content is protected !!