योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

by
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की मुख्य अतिथि शिरकत
एएम नाथ। चंबा :
चंबा के ऐतिहासिक चौगान  में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने   मुख्य अतिथि शिरकत  करते हुए
 दीप प्रज्वलन कर  कार्यक्रम  का शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में   निरोग रहने के लिए योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना वेहद जरूरी है। योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल कर लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को सशक्त बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हृदय रोग, मधुमेह जैसी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके उपचार के लिए लिए योगाभ्यास महत्वपूर्ण सिद्ध होता है।
उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि वे रोजाना योग के लिए समय निकालें।
उन्होंने कहा कि योग भारत की  समृद्ध  विरासत का अभिन्न हिस्सा है । यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि 2015 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि सुखी एवं समृद्ध जीवन के लिए योगाभ्यास जरूरी है और हम सभी को योगाभ्यास करना चाहिए ताकि हम स्वास्थ्य पर सके।
शिविर में प्रभारी आयुष अस्पताल  चंबा डॉ.योगेश जरियाल ने उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया और योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चढ़ाक व जिला आयुष अधिकारी सुरेंद्र मोहन, अध्यक्ष प्रेरणा दी इनसिपरेशन दीपक भाटिया सहित विभिन्न स्कूलों के  विधार्थी, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों सहित  विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली केअघोषित कटो से लोग परेशान :जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष जरनैल सनोली ने अघोषित कटो पर रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कहा कि वेतेहाशा गर्मी से आम लोग प्ररेशान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला गिरफ्तार, पति भी रडार पर : युवतियां भी खरीदने आ रही थी चिट्टा

मंडी :   हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रह हैं. मंडी जिले के बल्ह विधानसभा के टावां गांव में पुलिस ने एक घर में दबिश दी और 6 ग्राम चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!