परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की भी लाश बरामद : पहले माता बाद फिर कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

by

बरनाला :  बरनाला संघेडा रोड ठीकरी वाला चौक के नजदीक बनी राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की लाश बरामद हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

इस घटना से पूरी कॉलोनी में मातम छा गया है। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ कि यह आत्महत्या हैं या हत्या। लाशों में एक व्यक्ति, उसकी माता और उसकी पुत्री की लाश है जबकि चौथी लाश कुत्ते की है। जानकारी के मुताबिक लड़की कनाडा में रहती थी और छुट्टियां के दौरान पंजाब अपने घर आई हुई थी। व्यक्ति की पहचान कुलबीर सिंह, लड़की निमृत कौर और कुलबीर सिंह की माता बलवंत कौर के रूप में हुई है। बताते चलें कुलबीर सिंह पत्नी दूध लेने के लिए बाजार गई हुई थी।

जब वह दूध लेकर घर वापस आई तो घर का गेट अंदर से बंद था। उसने कॉलोनी के चौकीदार को बुलाया और दीवार फांद कर अंदर जाकर उसने गेट खोला अंदर जाकर दखा तो एक कमरे में कुलबीर सिंह की और उसकी बेटी निमरत कौर की लाश पड़ी थी और दूसरे कमरे में उसकी माता ओर पालतू कुत्ते की लाश मिली।

वारदात में जो असलाह बरामद हुआ है। उसके बारे में पुलिस की तफदीश जारी है। मौके पर थाना सिटी एक के मुखी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीमों के साथ जांच शुरू कर दी है। परिवार में केवल चार सदस्य ही थे। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया अभी तक की जांच में पता चला है कि कुलबीर सिंह लंबे समय मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। उसने पहले अपनी माता बाद में अपने कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में ले जाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.कॉम, सेमेस्टर पहले और तीसरे के नतीजे शानदार रहे

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्रा गुरदीप कौर ने 93% अंकों के साथ पहला...
article-image
पंजाब

525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार

जालंधर  : नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ के जवानों ने 525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने...
पंजाब

डी-सिल्टिंग साइट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में एक नामजद

नवांशहर। जिला नवांशहर के नजदीकी गांव राहों थाना के अधीन आते गांव बहलूर खुर्द क्षेत्र की डी-सिल्टिंग साईट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध ‌वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
पंजाब

विकसित भारत का बजट : निपुण शर्मा 

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में भारतवासियों के लिए पेश किए गए शानदार बजट पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद...
Translate »
error: Content is protected !!