मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

by
 विभागीय अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
एएम नाथ। चम्बा  :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बर्षा ऋतु के दौरान संभावित खतरे व आपदाओं से बचाव बारे विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विधुत विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला के जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान संभावित खतरे तथा आपदाओं से बचाव रोकथाम के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों वारे विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुकेश रेपसवाल ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरों कस्बों तथा अन्य स्थानों पर जल निकासी प्रणाली की साफ सफाई आगामी दो से तीन दिन में सुनिश्चित करें ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ब्लॉकेज इत्यादि के कारण कोई अप्रिय घटना ना हो। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल पाइपों को सीवरेज प्रणाली से पर्याप्त दूरी पर रखें ताकि बरसात में पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु के दौरान जिला में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भंडारण  सुनिश्चित करने के अतिरिक्त मरीजों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों का मुरमत व रखरखाव का कार्य भी सुनिश्चित की करें।
बैठक में खाद्य में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी की जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर जुलाई, अगस्त व सितंबर महीने के राशन की अग्रिम आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है इसके अलावा जिला की सभी 9 गैस एजेंसियों में नियमित गैस आपूर्ति के अतिरिक्त प्रति गैस एजेंसी 50 अतिरिक्त सिलेंडरों का भंडारण सुनिश्चित किया गया है।
उपायुक्त चंबा ने जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं में चेतावनी प्रणाली के बेहतर कामकाज को सुनिश्चित करें ताकि जल विद्युत परियोजना से संबंधित किसी भी चेतावनी को आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं में सायरन ध्वनि की चेतावनी के अलावा जन संबोधन प्रणाली का इस्तेमाल भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए संबंधित क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी आमजन तक संदेश पहुंचा जाए।
बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान कई अन्य विभागों से संबंधित संभावित चुनौतियों व खतरों तथा उनकी रोकथाम के लिए गए उठाए गए आवश्यक कदमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा आपदा से बचाव व रोकथाम से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं वाले भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीम अरुण शर्मा, राजेश मोंगरा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग, राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग अमित कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपनिदेशक कृषि विभाग, डीआर जेएस भारद्वाज जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ प्रमोद उपनिदेशक उद्यान विभाग सहित जिला चंबा में स्थापित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे। बैठक में एसडीम चुराह, चूवाड़ी, सलूनी, डलहौजी तथा तहसीलदार होली वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!