शिवसेना नेता पर 3 निहंगों ने बीच सड़क तलवारों से हमला कर क्या गंभीर घायल : आरोपियों ने शिव सेना के गनमैन की रिवॉल्वर भी छीनी

by

लुधियाना : लुधियाना में आज दोपहर को शिवसेना नेता संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर 3 निहंगों ने बीच सड़क तलवारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान मौजूद गनमैन संदीप से उसकी रिवॉल्वर को निहंगों ने छीन लिया। बाद में निहंग संदीप की ही स्कूटी लेकर फरार हो गए। घायलावस्था संदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएमसी को रेफर कर दिया। इस समय सीएमसी के उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद हिंदू नेता भड़क गए और सड़क जाम कर दी डीसीपी जसकरन सिंह तेजा संदीप थापर से मिलने अस्पताल पहुंचे। एसीपी अक्षय जैन ने कहा कि थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपियों ने उनके गनमैन की रिवॉल्वर भी छीन ली थी : संदीप थापर ने बताया कि वह एक धार्मिक समागम में शामिल होकर अपने गनमैन के साथ घर लोट रहे थे। सिविल अस्पताल के पास 3 निहंग उनके पास आए और गाली-गलौज करने लगे और तलवार से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके गनमैन की रिवॉल्वर भी छीन ली। संदीप थापर ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार अज्ञात लोगों से फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कई बार पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आज उन पर हमला हुआ। जिसमें वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए लुधियाना के सीपी कुलदीप चहल जिम्मेदार हैं। जिनसे वह तीन महीने से लगातार सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
सड़क जाम कर किया प्रदर्शन : हिंदू नेताओं ने घटना के बाद सड़क जाम कर दिया धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शिवसेना नेता भानु प्रताप और अमित कौंडल ने कहा कि संदीप थापर को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और पुलिस सब कुछ जानते हुए भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। सीपी साहब ने भी उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। लुधियाना में गुंडागर्दी फैल चुकी है और पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उधर सिविल अस्पताल के अंदर हिंदू नेताओं ने सीपी लुधियाना कुलदीप चहल के खिलाफ नारेबाजी की और सीपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
सीपी चहल ने आरोप पूरी तरह से गलत : सीपी कुलदीप चहल ने कहा कि उन पर या किसी पर भी इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह से गलत हैं। हमने पहले ही उन्हें गनमैन मुहैया करा दिया है। हम लुधियाना में किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਜ਼ਿਲ੍ਹੇਦਾਰ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ : ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਦਲੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ, 8 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ ਦਾ ਜਨਮ 20 ਦਸੰਬਰ 1964 ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਬੀਤ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੈਣਵਾਂ ਵਿਖੇ ਪਿਤਾ ਰਾਣਾ ਧਰੁਵ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਮਾਤਾ ਸਕਿੰਦਰਾਂ ਦੇਵੀ ਦੀ ਕੁੱਖੋਂ...
article-image
पंजाब

बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश सबंधित है दोनो चोर : बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाइक स्मेत पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान दो बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाईक स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है।               जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

Harjap Singh Elected President of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : A meeting of the Hoshiarpur Photographers Association was held to elect office-bearers. During the meeting, the outgoing president Barinderjeet Singh unanimously proposed Harjap Singh’s name, which all members endorsed, leading...
Translate »
error: Content is protected !!