15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी बनाया गया है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। वे गांव महिलांवाली में स्मार्ट विलेज कैंपेन के अंतर्गत 30 लाख रुपए की लागत से गलियों-नालियों, श्मशानघाट के निर्माण व गंदे पानी की निकासी के लिए करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने गांव में 15 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करवाई।
कैबिनेट मंत्री ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, ब्लाक समिति सदस्य किरन मल्ही, बिल्ला दिलावर, सरपंच हरजिंदर कौर, बी.डी.पी.ओ अभय चंद्र, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, संजीव कुमार मिंटू, राहुल गोहिल, गुलशन राय, पंच कमल कुमार, पंच रजिंदर कौर, पंच कमलजीत, पंच जस्सा, अजमेर सिंह, राम मूर्ति, रमा देवी, सेवक राम दत्ता, मनोहर लाल दत्ता, सरवन राम, सर्वजीत कौर, बबिता रानी, गुरदीप कटोच आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अकाली नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें : मोहाली अदालत ने मजीठिया को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ । मोहाली की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस ब्यूरो हिरासत को बुधवार को चार दिन और बढ़ा दिया। मजीठिया को गैर-कानूनी संपत्ति मामले में गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

कृपाण मारकर हत्या की थी कमल कौर की : 2 आरोपी गिरफ्तार… क्या थी वजह?

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम पर विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का 10 जून को एक कार से शव बरामद हुआ। पुलिस को आदेश अस्पताल की कार...
article-image
पंजाब

दुखद हादसा : 14 वर्षीय मासूम साइकिल-रेहड़ी समेत नहर में गिरा

पटियाला। नाभा इलाके के गांव भोड़े में बुधवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब 14 वर्षीय एक मासूम साइकिल-रेहड़ी समेत नहर में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर...
Translate »
error: Content is protected !!