राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के निर्माण कार्य को गति प्रदान करें : DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 10 जुलाई। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के अवाहदेवी-सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी अनुभाग के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के अवाहदेवी-सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य से जो सम्पर्क मार्ग, रास्ते तथा पेयजल के स्रोत प्रभावित हुए हैं, उनका पुनःनिर्माण करने को प्राथमिकता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर इस कार्य को पूर्ण करें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्य से समीप के घरों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए भी समुचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण तथा बरसात के कारण यातायात में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए, यह सुनिश्चित करें ताकि आवाजाही को सुचारू बनाया जा सके।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवार तथा पुलियों का लम्बित निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डंपिंग स्थानों पर अधूरे सुरक्षा कार्य के कारण जो मलवा रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचता है, उसे रोकने की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर विभिन्न स्थानों पर पड़े गड्ढों की शीघ्र मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित एसडीएम तथा परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण हमीरपुर को कहा कि वह लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें तथा इस बारे उनके कार्यालय को भी अवगत करवाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, अमित चौबे, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, धर्मपुर जोगिन्द्र पटियाल तथा कोटली असीम सूद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला पार्टी कार्यालय में सुना सीधा प्रसारण बजट में अधोसंरचना विकास पर ज्यादा बल, प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!