जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

by

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को कार्य करवाना है तो लिखित में बताएं।  साथ ही मंडी सांसद ने कहा कि आधार कार्ड की कॉपी भी साथ में लगाएं।  अब इस पर विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि हमे मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की आवश्‍यकता नहीं है। प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमे अपने कार्य के लिए मिल सकता है।

मंडी से एक दूसरे के आमने-सामने लड़े थे चुनाव :   मंडी लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत और विक्रमादित्‍य सिंह एक दूसरे के आमने-सामने चुनावी मैदान में उतरे थे। भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्‍य सिंह को पटखनी देते हुए मंडी लोकसभा सीट अपने नाम कर ली।

चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी था। कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार के दौरान विक्रमादित्‍य सिंह को छोटा पप्‍पू तक कह दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कंगना का विरोध करते हुए उनपर भी जवाबी हमला किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मनाया दत्तक ग्रहण माह

एएम नाथ। चम्बा : आज जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा दत्तक ग्रहण माह नवंबर 2025 मनाया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा द्वारा विभिन्न पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से दोहन का लक्ष्य

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में...
Translate »
error: Content is protected !!