बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

by

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है। कई बैंकों में वैकेंसी निकली है। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक यूको बैंक में वैकेंसी निकली है। ऐसे में जो भी युवा आवेदन करना चाहते हैं वह इन बैंकों में अप्लाई कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक में 2700 पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के जरिए से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 30 जून से शुरू है.बैंक ने वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पीएनबी बैंक में ये पद अपरेंटिस के तहत भरे जाएंगे. जिसके लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र की सीमा में 3 साल की और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 195 ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतेहैं. वेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.

इंडियन बैंक : इंडियन बैंक ने अपरेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो
31 जुलाई तक चलेगी. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं वह इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के जरिए से आवेदन कर सकते हैं. अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 3 साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवार को 10 साल की छूट मिलेगी।

यूको बैंक : यूको बैंक में अपरेंटिस के 544 पदों पर वैकेंसी निकली है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो गई है जो 16 जुलाई तक जारी रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए. वहीं सभी आरक्षित उम्मीदवारों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी- सांसद मनीष तिवारी

सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, गांव लांडरां के विकास हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश : पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ी मुश्किलें

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जब उन्होंने पूर्व मंत्री बूटा सिंह के बारे में विवादास्पद बयान दिया। इस मामले में पंजाब SC कमीशन के चेयरमैन...
article-image
पंजाब

युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता...
Translate »
error: Content is protected !!