दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

by

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

‘आप’ के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट की ओर से संज्ञान लिए जाने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी अब संपत्ति जब्त करने जा रही है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि अब फोकस इस बात पर है कि किन संपत्तियों को अटैच किया जाए। उनका कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए, के बराबर संपत्ति जब्त की जाएगी। अभी तक ईडी ने इस केस में 244 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। 22 महीने से चल रही जांच अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 40 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दायर की जा चुकी है। चार दर्जन से अधिक छापेमारी हो चुकी है।

नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने की अपील करते हुए एक अधिकारी ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से कहा, ‘आरोपी नंबर 37 और 38 बनाए गए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमारी जांच पूरी हो चुकी है। हमारी टीम की ओर से दायर सभी 8 चार्जशीट का कोर्ट संज्ञान ले चुकी है और अधिकतर व्यक्तियों की जमानत खारिज की जा चुकी है। अब हम अपराध से प्राप्त शेष आय का पता लगाने और उसे अटैच करने की प्रक्रिया में हैं।’

जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है। पार्टी के बैंक खातों पर भी रोक लग सकती है। ऐसे समय पर यह कार्रवाई हो सकती है जब कुछ ही महीनों बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। यदि बैंक खाते अटैच कर दिए जाते हैं तो ‘आप’ के लिए अपने सबसे बड़े गढ़ और जन्मस्थली में चुनाव से पहले बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू...
article-image
पंजाब

पार्षद रनजीत सिंह लक्की दुवारा तीन बसें भगवान वाल्मीकि तीरथ के लिए भेजने पर बार्ड वासियों ने लक्की को किया सम्मानित

नंगल : स्थानीय  बीएसडब्ल्ई  मुहल्लें की और से  भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा एवं स्त्री सभा की ओर से  पार्षद रनजीत सिंह लक्की व यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंद जी को भगवान वाल्मीकि जी की...
article-image
पंजाब

72nd Annual Annual Mela at

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 27 :  The 72nd annual Mela at the ancient Maa Durga Mandir in village Bham is being organised from July 29–31 under the leadership of the Mandir Mukh sevadar, Behan Vinod...
हिमाचल प्रदेश

गोवा ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में बड़ा खुलासा: साइबर ठगी का पैसा कैश से विदेशी मुद्रा में बदलता था नेटवर्क

पणजी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोवा के चर्चित ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में एजेंसी को एक ऐसे कथित संगठित नेटवर्क का पता चला है, जो...
Translate »
error: Content is protected !!