धमकी भरा लेटर -2.5 करोड़ दो नहीं तो : फिरोजपुर के कारोबारी को खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ की धमकी

by

चंडीगढ़ : आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ ने फिरोजपुर के एक कारोबारी को धमकी भरा लेटर भेजा है। कथित तौर पर रिंदा और गोल्डी बराड़ द्वारा भेजे गए लेटर में 2.5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के कारोबारी वरिंदर पाल सिंह को धमकी भरा पत्र और मैसेज मिला है। इसमें 2.5 रुपये की फिरौती देने की मांग की गई है. इतना ही नहीं लेटर में लिखा है कि फिरौती न देने पर अंजाम भुगतना होगा।

गोल्डी बराड़ का नाम फिरौती के इस मामले में ऐसे वक्त पर आया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ में जबरन वसूली और गोलीबारी मामले में भगोड़े गैंगस्टर और आतंकी गोल्डी बराड़ और उसके एक साथी पर इनाम का ऐलान किया था। NIA ने गोल्डी की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कौन है गोल्डी – गोल्डी बराड़ का जन्म पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में हुआ था। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में तैनात थे. गोल्डी पऱ फिरौती, हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि गोल्डी बराड़ ने अपने चचेरे भाई की हत्या के बाद अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आया। इसके बाद वह कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।
इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था। उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्बसम्मति से बीबी सुभाष मट्टू को जनवादी स्त्री सभा पंजाब का अध्यक्ष चुना गया : गढ़शंकर में जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

गढ़शंकर, 20 अगस्त: गढ़शंकर के ग़दरी बीबी गुलाब कौर हॉल में चल रहा अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आज धूमधाम से संपन्न हो गया। इसमें बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब

मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का हाई कॉर्ट ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ l  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। यह कदम ट्रायल कोर्ट्स पर बढ़ते बोझ को कम...
Translate »
error: Content is protected !!