मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

by
एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद, इन्सटूªमेंटेशन के 5 पद, टर्नर के 5, एलटी वायर व केवल ऑप्रेटर के 5 तथा टेªनी इंजीनियरिंग के 5 पद शामिल है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स, मकैनिकल, इन्सटूªमेंटेशन व टर्नर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और संबंधित टेªड में आईटीआई तथा वेतन सरकारी मानदंडों के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि एलटी वायर और केवल ऑप्रेटर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 5 से 10 साल का अनुभव तथा वेतन 15 से 20 हज़ार रूपये प्रतिमाह देय होगा। इसके अतिरिक्त टेªनी इंजीनियर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इलैक्ट्रिशियन, इलैक्ट्रॉनिक्स व मकैनिकल में डिग्री/डिप्लोमा तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98055-12587 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्रा. लि. में भरे जाएंगे मेंटेनेंस ऑफिसर और टेकनिशियन के पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद द्वारा तीन पद अधिसूचित किए गए हैं जिसमें एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो पद टेकनिशियन के शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 जुलाई को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग और फार्मा कम्पनी में दो साल का अनुभव होना जरुरी है। इसके अलावा अभ्यार्थी को प्रतिमाह 22 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेकनिशियन पद के लिए ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई और फार्मा कम्पनी में चार से पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभियर्थी को 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उक्त पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 096257-56343 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा

ऊना, 11 जुलाई – ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

पुनीत महाजन l. चंडीगढ़ :  ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम जी के जन्मदिन के अवसर पर हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों द्वारा केक काटकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं...
Translate »
error: Content is protected !!