नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने किया साईकिल मार्च

by

गढ़शंकर : नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गढ़शंकर में स्थानीय प्रशासन और साईकिल क्लब के सहयोग से साईकिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह की अगुवाई में यह साईकल मार्च डीएसपी दफ्तर से शुरू होकर शहर के चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में एसडीएम हरबंस सिंह और एएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए साईकिल मार्च का आयोजन किया गया है। ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और युवा अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह और परमिंदर कौर चौकी इंचार्ज समुंदड़ा के इलावा साईकिल क्लब गढ़शंकर के सदस्य और पुलिस मुलाजिम उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी और एचएस लक्की ने राम दरबार में की जनसभा

लोगों की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार को घेरा चंडीगढ़, 2 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी और चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*हरोली में विकास का निर्णायक दौर, बल्क ड्रग पार्क के 900 करोड़ के टेंडर ….राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है।...
article-image
पंजाब

साइलोज को खरीद का अधिकार नहीं दिया : गत सरकारों के आदेश को किया डी-नोटिफाई – मलविंदर कंग व बरसठ

चंडीगढ़ : पंजाब में साइलोज को खरीद का अधिकार देने के बाद शुरू हुए विवाद पर आम आदमी पार्टी के प्रबक्ता मलविंदर कंग व मंडी बोर्ड पंजाब के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसठ ने सरकार...
article-image
पंजाब

अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड...
Translate »
error: Content is protected !!