पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

by

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस उसके पति संजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

फेज-11 थाने के एसएचओ गनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इनके खिलाफ 25 और केस दर्ज हैं। भविष्य में कई और परतें खुलेंगी। वहीं ठगी के शिकार लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। मोहाली पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला हुआ था।

जहां वे विदेश जाने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते थे। इस दौरान वे लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लेते थे। लेकिन बाद में उन्हें विदेश भेजना तो दूर, उनका फोन भी नहीं उठाते थे। लोगों को लगातार परेशान किया जाता था। उनकी ठगी के शिकार कई लोग थाने पहुंचे। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी के पैसों से आधा किलो सोने के बिस्किट खरीदे थे।

उसके पास से 100-100 ग्राम के बिस्किट बरामद हुए हैं। सात लाख रुपये नकद और एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी बरामद हुई है। अब पुलिस उसके बैंक खाते में मौजूद संपत्ति का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने साफ कहा कि संपत्ति जब्त की जाएगी। हमारा प्रयास लोगों को न्याय दिलाना है। पुलिस के मुताबिक अपर्णा पेशे से वकील थी। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ : कैम्प के आरंभ से पहले गुरुद्वारा साहिब की अरदास

गढ़शंकर – स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में एनएसएस यूनिट दुआरा स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया थीम के तहत 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ हुया। जिसकी शुरुआत कॉलेज गुरुद्वारा साहिब...
article-image
पंजाब

बारापुर के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला मृत तेंदुआ

गढ़शंकर , 31 दिसंबर :  गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव...
article-image
पंजाब

भयंकर गर्मी में जनता को राहत : पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान का मिशन रोशन

चंडीगढ़. गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेज और अचानक वृद्धि को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!