38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला रहा  बराबर

by
गढ़शंकर, 29 जुलाई: 38वीं जेसीटी पंजाब राज्य सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल अमनदीप हीरा और एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने फुटबॉल लीग के लिए जे.सी.टी. और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा फुटबॉल के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। लीग का मुकाबला ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर व सीआरपीएफ के बीच बराबर रहा। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शविंदरजीत सिंह बैंस, कैशियर योगराज गंभीर, रोशनजीत सिंह पनाम, अमनदीप सिंह बैंस, राकेश पनाम, दर्शन सिंह मट्टू, जसवंत सिंह भट्ठल, भूपिंदर सिंह सिंबली, सज्जन सिंह धमाई, अमरजीत सिंह सिंबली, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोलियां व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता की सैलरी से तय नहीं होगी क्रीमी लेयर

पीएसयू और निजी क्षेत्र में कार्यरत अभिभावकों के पद और श्रेणी को भी देखना होगा, केंद्र की फैसला टालने की मांग खारिज नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण से जुड़े एक अहम...
article-image
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्र से लौटा, अगले दिन ड्रेन किनारे मिली लाश…..सहजड़ा में 27 वर्षीय युवक की मौत

नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के अगले दिन घर से निकला था बलजिंदर, ड्रेन की पटरी पर मिला शव; पैर में लगी मिली सिरिंज बरनाला, 26 सितंबर। पंजाब में नशे की समस्या से जुड़ी...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने दिया अस्तिफा : अव कौन कौन बनेगा मंत्री, कल 11 वजे शपथ समागम,

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सामने आई है। कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है l इसी बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रवीर...
Translate »
error: Content is protected !!