केंद्रीय विद्यालय जतोग में शुरू होगी एनसीसी – उपायुक्त अनुपम कश्यप

by
शिमला 30 जुलाई – उपायुक्त अनुपम कश्यप ने केंद्रीय विद्यालय जतोग में एनसीसी शुरू करने के आदेश दिए है। इस बारे में स्कूल प्रबंधन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में एनसीसी इकाई को शीघ्र अति शीघ्र आरंभ किया जाए। इसके लिए सारी औपचारिकताएं तुरंत आरंभ की जाए।
यह बात उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय जतोग के प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ आयोजित विशेष बैठक में कही।
उपायुक्त ने कहा कि एनसीसी एक युवा विकास आंदोलन है और इसमें राष्ट्र निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। एनसीसी देश के युवाओं को कर्तव्य, प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भावना के साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करती है ताकि वह सक्षम और जागरूक नागरिक बन सकें। एनसीसी इकाई अपने कैडेट को सामाजिक सेवाओं, अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अनुभव प्रदान करती है। नशे से दूर रहने में एनसीसी में सक्रियता की बड़ी भूमिका है।
अनुपम कश्यप ने स्कूल प्रशासन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए है। स्कूल में छात्र-छात्राओं के अच्छे सांस्कृतिक दल बनाए जाए ताकि उन्हें जिला स्तरीय से लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में मंच उपलब्ध हो सके। स्कूली बच्चों में हुनर की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उपयुक्त मंच नहीं मिल पाता है।
बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में उपायुक्त को विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला उपायुक्त को भेंट की गई।
बैठक में स्कूल के शिक्षक गण भी मौजूद रहे।
*स्कूलों और खेल संघों के साथ होगी संयुक्त बैठक*
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर के स्कूलों के खिलाड़ियों को सही मंच मुहैया करवाने के लिए जिला में सभी खेल संघों के साथ आने वाले दिनों में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर के सभी स्कूलों के शारीरिक शिक्षक हिस्सा लेंगे।
असल में स्कूलों में बहुत से बच्चे खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते है, लेकिन खेल संघों की गतिविधियों के बारे में जानकारी न होने के कारण खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से चूक जाते है। इसी समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त ने फैसला लिया है कि खेल संघ और स्कूलों के साथ बैठक करवाई जाएगी ताकि बच्चों को सही मंच मिल सके और खेलों के स्तर में सुधार हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

290 ऑफिस बंद : 178 हेल्थ इंस्टीट्यूट , 3 तहसील ऑफिस, 20 सब तहसील, 9 कानूनगो सर्किल, 79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई

शिमला : हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगातार एक्शन मोड में है । आज फिर से एक और फैसले ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 178 हेल्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाए हिमाचल के मुद्दे : मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का v आग्रह

एएम नाथ। चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक पहाड़ी राज्यों को अटल नवीकरण एवं शहरी परिवहन मिशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने एलपीजी सिलेंडर की कमी का निकाला तोड़ : लंगर के बचे हुए भोजन से बायोगैस बनाना किया शुरू

एएम नाथ । बिलासपुर  04 अप्रैल ।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी मंदिर न्यास सामुदायिक रसोई (लंगर) से बचने वाले प्रयुक्त और प्रयुक्त भोजन से बायोगैस उत्पादन करने वाला राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!